
तीन साल का अफेयर, लिव-इन और इंगेजमेंट... साथ रह रहे मंगेतर का कत्ल, लड़की बोली- वो नींद से जागा ही नहीं
AajTak
गुजरात के वडोदरा से लव अफेयर की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिस युवती के साथ युवक शादी के सपने देख रहा था, इंगेजमेंट भी हो गई थी, उसी मंगेतर ने उसकी जान ले ली. यह मामला प्रतापनगर रेलवे कॉलोनी का है. 29 दिसंबर को 23 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. जांच के बाद अब खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या मंगेतर ने की थी.
गुजरात के वडोदरा में लव अफेयर की दुखद घटना सामने आई है. जिस लड़की के साथ युवक जिंदगी बिताना चाहता था, उसी ने उसे मार डाला. दरअसल, एक युवक का लड़की से अफेयर था. दोनों की सगाई भी हो चुकी थी. सगाई के बाद लड़की ने लड़के को अपने साथ रहने वड़ोदरा बुला लिया. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि लड़की ने अपने मंगेतर की हत्या कर दी. वारदात के तीन दिन तक लड़की पुलिस को घुमाती रही, लेकिन जांच पड़ताल के बाद कहानी सामने आ गई.
29 दिसंबर को वड़ोदरा की प्रतापनगर कॉलोनी में एक लड़के की लाश मिली थी. उसके साथ रहने वाली उसकी मंगेतर ने बताया कि लड़का नींद से जागा ही नहीं. लेकिन लड़के के पिता को शक हुआ तो जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद जांच हुई पूरी कहानी पलट गई.
पुलिस के मुताबिक, छोटा उदयपुर के रोजकुवा गांव का रहने वाला 23 साल का सचिन गणपतभाई राठवा और रेलवे में काम करने वाली रेखा सकुभाई राठवा बीते तीन साल से अफेयर में थे. दोनों ने सगाई भी कर ली थी. चूंकि रेखा वडोदरा के प्रतापनगर रेलवे कॉलोनी में रहती थी, इसलिए सचिन भी उसी के साथ रहने पहुंच गया. दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे. इसी बीच सचिन को शक हुआ कि रेखा का किसी और से अफेयर चल रहा है.
यह भी पढ़ें: पत्नी का कहीं अफेयर है... शक में किया झगड़ा, फिर गला दबाकर मार डाला, घर के पीछे दफना दी लाश
घटना के दिन सचिन और रेखा के बीच झगड़ा हुआ. इस दौरान रेखा ने सचिन से शादी से इनकार कर दिया. सचिन ने फोन करके अपने पिता को जानकारी दी कि वह शादी नहीं करना चाहता. जब सचिन ने शादी तोड़ने की बात कही तो रेखा ने सचिन को दुपट्टे से मार डाला.
एसीपी प्रणव कटारिया ने कहा कि दोनों तीन साल से लिव-इन में थे. रेखा रेलवे में सेलर का काम करती थी. दोनों इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में आए थे, सगाई कर ली थी. हत्या के बाद रेखा ने ऐसा बर्ताव किया, मानो कुछ हुआ ही नहीं है. उसने सचिन के माता-पिता को भी ऐसा ही बताया कि वह नींद से ही नहीं जागा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







