
'तीन शादियां कीं, सबूत मिटाकर छोड़ देता है...' सरकारी डॉक्टर पर पत्नी के गंभीर आरोप, DNA जांच की मांग
AajTak
झांसी में एक महिला ने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है. महिला का आरोप है कि आरोपी पति ने तीन शादियां की हैं. अब वह मुझे और मेरी बेटी को अपनाने से इनकार कर रहा है. वह सबूत मिटाकर छोड़ देता है. पीड़िता ने डीएनए जांच की मांग की है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का दावा है कि आरोपी ने उससे शादी करने से पहले और बाद में अन्य महिलाओं से भी शादी की. उसकी पांच साल की बेटी है, आरोपी उसे भी अपना मानने से इनकार कर रहा है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर डीएनए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पीड़िता ने कहा कि वह झांसी के समथर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में नवाबाद थाना क्षेत्र में रहती है. महिला थाने में केस दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में जब वह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहती थी, तभी उसकी मुलाकात सरकारी डॉक्टर राजवीर से हुई थी.
यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और भरोसे में बदल गई. इसी दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसने रेप किया और वीडियो बना लिया. होश आया तो विरोध किया. इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है. इसी बीच वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसने आरोपी से 1 मई 2020 में शादी कर ली. इसके बाद दिसंबर में उसने बेटी को जन्म दिया.
बेटी के जन्म के बाद वह अक्सर बाहर रहने लगा और बातचीत भी करना बंद कर दिया. साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगा. घर में बंद करके तमंचा दिखाकर मारपीट करता था.
यह भी पढ़ें: 'शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया रेप', धुरंधर एक्टर पर हाउसहेल्प का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता ने कहा कि पति पुखरायां में तैनात है, उसने एक महिला से शादी की थी, इसके बाद मुझसे शादी की. मेरे बाद भिंड में रहने वाली महिला से शादी की. उसने तीन शादियां कीं और पहली पत्नी को मार दिया. यह उसके माता-पिता का कहना है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







