
तीन लोकेशन, 7 किरदार, अतीक-अशरफ की साजिश... सदाकत और गुलाम ने ऐसे दिया उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम
AajTak
उमेश पाल के सनसनीखेज मर्डर ता मास्टरमाइंड अतीक अहमद को बताया जा रहा है. इससे पहले एक बार अतीक अहमद ने उमेश पाल का अपहरण भी करा लिया था. और उमेश को अपने बयान बदलने पर मजबूर कर दिया था.
प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे यूपी को दहला देने वाले उमेश पाल मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जिस अंदाज में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, वो किसी एक्शन फिल्म के सीन से कम नहीं था. महज कुछ सेकेंड में हमलावरों ने उमेश पाल को सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में छलनी कर दिया. लोग दहशत में आ गए. जब मौका-ए-वारदात पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और जांच आगे बढ़ी तो 7 ऐसे नाम निकलकर सामने आए हैं, जिन्होंने एक बड़ी साजिश के तहत इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया. आखिर कौन हैं वे लोग? आइए हम आपको इस केस से जुड़े उन किरदारों के बारे में बताते हैं.
1. बाहुबली अतीक अहमद अतीक अहमद इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. फूलपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद का नाम जुर्म की दुनिया में नया नहीं है. अतीक ने जरायम की दुनिया से निकलकर ही सियासत की गलियाों में कदम रखा था. अतीक अहमद का नाम बसपा के दिवंगत विधायक राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी के तौर पर आता है. राजू पाल की पत्नी पूजा पाल का चचेरा भाई उमेश पाल उस हत्याकांड का अहम गवाह था. यही वजह है कि अब उमेश पाल के सनसनीखेज मर्डर ता मास्टरमाइंड अतीक अहमद को बताया जा रहा है. इससे पहले एक बार अतीक अहमद ने उमेश पाल का अपहरण भी करा लिया था. और उमेश को अपने बयान बदलने पर मजबूर कर दिया था. लेकिन बाद में उमेश पाल ने इस मामले को लेकर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था.
2. अशरफ अहमद इस मामले में दूसरा अहम किरदार है अशरफ अहमद. जो अतीक अहमद का छोटा भाई है. वो इस वक्त बरेली की जेल में बंद है. आरोप है कि अतीक अहमद के कहने पर ही अशरफ ने बरेली जेल में उमेश पाल की हत्या की साजिश रची थी. बरेली जेल में अशरफ से मिलने के बाद शूटरों का नाम और पूरा प्लान तय हुआ था. इस जेल में अतीक अहमद भी पहले बंद रह चुका है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद बरेली के डीएम-एसएसपी ने अशरफ की बैरक समेत पूरी जेल की तलाशी ली और अशरफ से मिलने वालों की जांच के आदेश भी दिए हैं. भले ही अतीक इस मर्डर केस का मास्टरमाइंड था, मगर अशरफ ने ही पूरा प्लान तैयार किया था. अशरफ ही जेल में शूटरों से मिला. शूटरों की टीम उसी ने तैयार की थी.
3. सदाकत खान वकील सदाकत खान एलएलबी का स्टूडेंट है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में रहता है. सदाकत के कमरे में ही शूटरों की मीटिंग हुई. प्लानिंग की एक-एक डिटेल यहीं तैयार हुई थी. सदाकत को गिरफ्तार किया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सदाकत ने बताया कि साबरमती जेल में बंद अतीक ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रची. उसके कहने पर दो लोग बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलने पहुंचे थे. जहां शूटरों का नाम और हत्या का पूरा प्लान तैयार हुआ. बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ने बरेली जेल में अशरफ से मिलने वालों का ब्यौरा मांगा है.
4. मो. गुलाम इस मामले की छानबीन के दौरान मंगलवार को इस मामले में एक शूटर की पहचान और हो गई. उसका नाम मोहम्मद गुलाम बताया जा रहा है. ये वो शूटर है, जो टोपी पहन कर पहले से उमेश पाल के घर के बाहर एक दुकान पर खड़ा था. वो 10 मिनट पहले से वहां खड़े होकर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था. उसे बस उमेश पाल के आने का इंतजार था. जैसे ही उमेश पाल की गाड़ी वहां आकर रुकी, वो फौरन दुकान से निकल कर बाहर भागा और उसने सबसे पहले उमेश पाल पर गोली चलाई थी.
5. अरबाज उमेश पाल मर्डर केस में शामिल एक आरोपी था अरबाज. दरअसल, अरबाज ही वो शख्स था जो हत्या में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार को वारदात के दिन चला रहा था. 27 फरवरी को आरोपी अरबाज को पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया. वो प्रयागराज पुलिस के हाथों मारा गया है. अरबाज फरार होने की प्लानिंग कर रहा था. लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



