
तीन राज्यों में मिली 'हार' ने कांग्रेस का गेम बिगाड़ा! INDIA गठबंधन को लेकर अब जेडीयू ने की ये मांग
AajTak
बता दें कि आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों नतीजे घोषित हो रहे हैं. इनमें से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाती हुई दिख रही है. जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को पटखनी दी है.
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर अब जनता दल यूनाइटेड ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. जेडीयू के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा कि अब 'इंडिया गठबंधन' को नीतीश कुमार के अनुसार चलना चाहिए.
कांग्रेस पर तंज कसते हुए निखिल मंडल ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त रही जिसके वजह से इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे पा रही थी और अब तो कांग्रेस चुनाव लड़ भी चुकी है और नतीजे भी सबके सामने हैं. निखिल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार हैं और वही इस नैया को पार करा सकते हैं.
एमपी, राजस्थान में छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत की प्रबल संभावना
बता दें कि आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों नतीजे घोषित हो रहे हैं. इनमें से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाती हुई दिख रही है. जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को पटखनी दी है. छत्तीसगढ़ के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं, क्योंकि ज्यादातर प्री-पोल और एग्जिट पोल सर्वे में यहां कांग्रेस की वापसी की संभावना जताई गई थी. लेकिन वास्तविक नतीजे अब सबके सामने हैं.खड़गे ने 6 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई 'इंडिया गठबंधन' की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव परिणाम वाले दिन ही विपक्षी दलों के नेताओं से फोन के जरिए संपर्क किया और 6 दिसंबर को नई दिल्ली में 'इंडिया गठबंधन' की अगली बैठक के लिए उन्हें आमंत्रित किया. यह बैठक राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिन बाद होगी. इसलिए, विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक महत्वपूर्ण है, क्योंकि 3 दिसंबर के नतीजे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के परिणाम के बारे में संकेत भी दे रहे हैं.
उद्धव की मेजबानी में मुंबई में हुई थी इंडिया ब्लॉक की पिछली बैठक

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











