
तीन महिलाएं, 1KM तक दंडवत, फिर ज्वाइन की TMC... Video से बढ़ा बंगाल का सियासी तापमान
AajTak
पश्चिम बंगाल में तीन महिलाओं बीच सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक दंडवत किया. इसके बाद उन्होंने टीएमसी पार्टी ज्वाइन कर ली. इस मामले को लेकर बंगाल में विवाद शुरू हो गया है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस आदिवासी विरोधी पार्टी है. ऐसा करके टीएमसी ने आदिवासियों का अपमान किया है.
पश्चिम बंगाल में तीन महिलाओं का दंडवत करते हुए वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि तीन आदिवासी महिलाओं ने सड़क पर दंडवत किया इसके बाद उन्होंने टीएमसी ज्वाइन कर ली. इस मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि महिलाओं ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. इसके बाद वे टीएमसी में गईं. बीजेपी में जाने को लेकर ही टीएमसी ने सजा के तौर पर महिलाओं को सरेआम दंडवत करने को कहा.
जानकारी के अनुसार, यह घटना Balurghat के तपन की है. यहां तीन महिलाओं ने लगभग एक किलोमीटर तक दंडवत किया. इसके बाद टीएमसी ज्वाइन की. बीच सड़क पर महिलाओं को दंडवत करता देख सब हैरान रह गए. वहीं इस मामले में टीएमसी का कहना है कि प्रायश्चित के तौर पर महिलाओं ने ऐसा किया है.
यहां देखें वीडियो
'TMC ने आदिवासी महिलाओं से जबरन दंडवत कराया'
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार ने कहा है कि ये तीन महिलाएं टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आ गईं थीं, लेकिन जब इन तीनों ने टीएमसी में वापसी करनी चाही तो इन्हें जबरन दंडवत करवाया गया. वहीं बीजेपी इस मामले की शिकायत महिला आयोग से करने पर विचार कर रही है.
बीजेपी का आरोप- आदिवासियों का विरोध करती रही है तृणमूल कांग्रेस

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










