
तीन देवता, पूरा शिव परिवार और सभी गण... सिर्फ महादेव का ही प्रतीक नहीं है शिवलिंग
AajTak
महाशिवरात्रि केवल भगवान शिव की पूजा का दिन नहीं है, बल्कि यह शिव परिवार की एक साथ उपासना का पर्व है. शिवलिंग में शिवजी के साथ माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और अन्य गणों का प्रतीक माना जाता है.
महाशिवरात्रि का पर्व केवल भगवान शिव की उपासना का दिन नहीं है, बल्कि यह पूरे शिव परिवार की एक साथ पूजा का दिन भी बन जाता है. वैसे भी शिवजी की पूजा कभी अकेले होती ही नहीं है. बल्कि शिवजी की पूजा, शिव पंचायत और शिव परिवार के साथ ही होती है. शिव पंचायत में पांच देवता शामिल हैं, जबकि शिव परिवार में उनके परिवार समेत उनके सभी गण भी शामिल हैं. कुछ तो बहुत प्रमुख रूप से और कुछ प्रतीकों के रूप में उनसे जुड़े हैं.
सबसे बड़ी बात है कि शिवजी के प्रतीक शिवलिंग में ही शिवजी का पूरा परिवार समाया हुआ है. इस तरह यह कहा जाता है कि शिवजी के अरघे में ही सारा शिव परिवार समाया हुआ है. इसे थोड़े और व्यापक तरीके से देखें तो शिवलिंग के अरघे में ही ब्रह्मांड की मौजूदगी मिलती है.
शिवलिंग में समाया है पूरा परिवारमहाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शिवलिंग में केवल महादेव ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार विराजमान माना जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवलिंग का ऊपरी भाग स्वयं भगवान शिव का स्वरूप है. इसके चारों ओर स्थित गोल जलाधारी माता पार्वती का प्रतीक मानी जाती है, जो शक्ति और ऊर्जा का आधार हैं. जलाधारी के दाईं ओर भगवान गणेश और बाईं ओर भगवान कार्तिकेय का स्थान माना जाता है. वहीं, बीच की धारा वाली रेखा पर माता अशोक सुंदरी का वास बताया जाता है. शिवलिंग के निचले भाग को माता पार्वती का ‘हस्तकमल’ भी कहा जाता है. ऊपर से गिरती जलधारा शिव की जटाओं से निकली मां गंगा और मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का प्रतीक मानी जाती है.
शिवलिंग के ऊपर मौजूद नाग उनके गण वासुकि हैं, जो सभी नागजाति को साथ लेकर शिवजी के साथ मौजूद हैं. शिवलिंग के ठीक सामने शांत मुद्रा में बैठे नंदी हैं. माता पार्वती अपने वाहन सिंह के साथ हैं.
शिवलिंग के तीन मुख्य भाग हैं. इनमें ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों को देखा जाता है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











