
तीन दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे एस. जयशंकर, अपने समकक्ष मूसा जमीर से की मुलाकात
AajTak
मालदीव के अपने समकक्ष मूसा जमीर के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने एक मीडिया से कहा, 'मालदीव के साथ भारत की साझेदारी एक-दूसरे के कल्याण और हितों के लिए मिलकर काम करने की हमारी गहरी इच्छा पर आधारित है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा निर्धारित करने के लिए शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मालदीव पहुंचे. द्वीपसमूह देश में पिछले साल चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव के साथ भारत की साझेदारी एक-दूसरे के कल्याण और हितों के लिए मिलकर काम करने की गहरी इच्छा पर आधारित है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि माले के साथ संबंध भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति की आधारशिलाओं में से एक है.
उनकी मालदीव यात्रा जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा के कुछ हफ्तों बाद हो रही है.
मालदीव के अपने समकक्ष मूसा जमीर के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने एक मीडिया से कहा, 'मालदीव के साथ भारत की साझेदारी एक-दूसरे के कल्याण और हितों के लिए मिलकर काम करने की हमारी गहरी इच्छा पर आधारित है. यह एक ऐसी साझेदारी है जिसने हमें चुनौतियों का हमेशा तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब देने में सक्षम बनाया है जैसा कि अतीत में भी देखा गया है.'
उन्होंने कहा, 'मालदीव हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति की आधारशिलाओं में से एक है, यह हमारे 'विजन सागर' और साथ ही 'ग्लोबल साउथ' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के लिए भी अहम है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों में संक्षेप में कहें तो - भारत के लिए पड़ोस प्राथमिकता है और पड़ोस में मालदीव प्राथमिकता है.'
जयशंकर ने कहा, 'हम इतिहास और रिश्तेदारी के सबसे करीबी बंधन भी साझा करते हैं.' चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के नवंबर 2023 में शीर्ष कार्यालय का पदभार संभालने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंधों में काफी तल्खी आ गई थी.
मालदीव की पहली आधिकारिक यात्रा जयशंकर ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों द्वारा मिलकर हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा करने तथा आने वाले वर्षों के लिए आकांक्षी खाका तैयार करने का अवसर है. जून 2024 में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद से जयशंकर की मालदीव की यह पहली आधिकारिक यात्रा है. उनकी पिछली यात्रा जनवरी 2023 में हुई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











