
तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को ED ने किया गिरफ्तार, 4 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
AajTak
ईडी ने तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है. सुकेश पर दिल्ली के रजोकरी की रहने वाली जपना नाम की महिला से 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. यह राशि सुकेश ने अलग-अलग दिन वसूल की थी.
200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट ने नौ दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है. उसे रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से साढ़े तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
ईडी की रिमांड कॉपी के मुताबिक, सुकेश पर दिल्ली के रजोकरी की रहने वाली जपना नाम की महिला से 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. जपना का पति मालविंदर सिंह उस समय जेल में बंद था. उसी दौरान जुलाई 2021 में सुकेश ने जपना को लैंडलाइन नंबर से कॉल कर खुद को विनोद राजगोपालन बताते हुए कहा कि लॉ सेक्रेटरी आप से बात करना चाहते हैं. उसके बाद लैंडलाइन फोन से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को लॉ सेक्रेटरी बताते हुए पीड़िता के पति की तिहाड़ में सुरक्षा का हवाला दिया और सहयोग करने की बात भी कही.
रिमांड अर्जी में बताया गया है कि तब लॉ सेक्रेटरी के तौर पर पीड़िता से ये भी कहा गया कि उसकी होम मिनिस्ट्री में बात हुई है. होम मिनिस्ट्री के अधिकारी मालविंदर की मदद करना चाहते हैं. इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि कृष्ण कुमार अब आपसे मिलकर आगे की बात करेंगे.
जब शिकायतकर्ता ने उस लैंडलाइन नंबर को ट्रूकॉलर पर चेक किया तो उसमें होम मिनिस्ट्री का नंबर शो हुआ. उसके बाद जपना सिंह को विदेशी नंबर से एक कॉल आया. कॉलर ने खुद को किशन कुमार बताया और सरकारी तंत्र का बेहद करीबी बताते हुए उसके साथ 25 जुलाई 2021 तक कई बार बात की.
इसी दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने पीड़िता शिकायतकर्ता से करीब 4 करोड़ रुपये अलग-अलग दिन वसूल किए. इस तरह बड़े सुनियोजित तौर पर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया. सारी रकम पीएम केयर फंड के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर करवाई गई. उसकी रसीद भी शिकायतकर्ता को बकायदा भेजी गई ताकि कोई शक न हो.
इसके अलावा हांगकांग की एक फर्जी कंपनी के अकाउंट में भी रकम ट्रांसफर करवाई गई. इसी मामले में आज ईडी ने सुकेश को PMLA के तहत गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









