
तिहाड़ में मौतः 8 से ज्यादा कत्ल, सवा लाख का इनाम, मकोका में जेल, कम वक्त में बड़ा अपराधी बना था ये गैंगस्टर
AajTak
अंकित को साउथ दिल्ली के साकेत में हुए एक क़त्ल के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वो तिहाड़ जेल के ही जेल नंबर तीन में बंद था. लेकिन बुधवार की सुबह 30 साल का अंकित और उसका एक साथी अपने ही बैरक में रहस्यमयी हालत में पड़े मिले.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर अंकित गुर्जर की मौत का मामला तूल पकड़ सकता है. तिहाड़ की जेल नंबर 3 में बंद अंकित गुर्जर वहां मृत पाया गया. इस मामले में अब जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.गैंगस्टर अंकित गुर्जर की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और वक्त भी पता चल पाएगा. यूपी के बागपत का रहने वाला अंकित गुर्जर अपनी दबंगई और संगीन वारदातों के लिए जाना जाता था.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











