
तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, वकील ने कहा- पंजाब पुलिस कर सकती है एनकाउंटर
AajTak
Gangster Lawrence Bishnoi: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की है. उसके बैरक की भी तलाशी ली गई है. कहा जा रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस को पुलिस रिमांड पर ले सकती है. FIR में भी लॉरेंस का नाम दर्ज है और पुलिस का भी मानना है कि हत्या की साजिश तिहाड़ से ही रची गई थी.
तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने पटियाला कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. याचिका में वकील ने लॉरेंस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. कहा गया है कि जेल में लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा है. वकील ने कहा कि डर है कि पंजाब पुलिस जेल में लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है या फिर विरोधी गैंग लॉरेंस पर हमला कर सकते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए.
लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने याचिका दाखिल कर अपील की है कि उसे पंजाब पुलिस की कस्टडी में न भेजा जाय. वकील की ओर से आशंका जताई गई है कि पंजाब पुलिस कस्टडी की मांगकर लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है या फिर उसके विरोधी गैंग हमला कर सकते हैं. लिहाजा जेल में उसकी सुरक्षा बढ़ाई जाए.
बता दें कि रविवार को पंजाब के मानसा में हुई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इस मामले में सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ भी की है और उसके बैरक की तलाशी भी ली. हालांकि तलाशी के दौरान लॉरेंस के बैरक से पुलिस को कुछ नहीं मिला.
पुलिस को पता चला है कि मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग तिहाड़ जेल में रची गई थी. पंजाब बेस्ड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक फेसबुक पेज ने हमले की जिम्मेदारी ली. कहा गया कि सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस और उनका भाई गोल्डी बराड़ लेते हैं.
बता दें कि लॉरेंस कुख्यात गैंगस्टर है जो फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है. उसके नीचे करीब 700 गुर्गे काम करते हैं. वहीं गोल्डी कनाडा बेस्ट गैंगस्टर है. सिद्धू मूसेवाली की हत्या के बाद पुलिस ने बताया कि हमले में कुल तीन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. ये हथियार कौन-कौन से थे इनकी जांच अभी जारी है.
लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू की हत्या करवाई क्यों?

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







