
तिहाड़ जेल में खूनी साजिश बेनकाब, छापेमारी में सर्जिकल ब्लेड्स बरामद
AajTak
तिहाड़ प्रशासन ने जेल में खूनी साजिश को बेनकाब किया है. जेल नंबर-3 में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सर्जिकल ब्लेड्स, ड्रग और मोबाइल बरामद हुए हैं. पैकेट फेंकने वाले कैदी की पहचान भी हो गई है. मामले में आगे की जांच और कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है.
तिहाड़ प्रशासन ने जेल में छापा मारकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान टीम को तिहाड़ जेल नंबर-3 में भारी मात्रा में सर्जिकल ब्लेड, ड्रग और मोबाइल फोन मिले हैं. जांच में पता चला कि ये पैकेट्स दूसरी जेल में बंद कैदियों ने 3 नंबर में फेंके थे. तिहाड़ के डीजी के अनुसार पैकेट्स फेंकने वाले की पहचान कर ली गई है.
23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग और मोबाइल फोन बरामद
गौरतलब है कि तिहाड़ की जेल नंबर-3 में 9 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे जेल प्रशासन को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इस पर तिहाड़ प्रशासन ने जेल में छापा मारा. इस दौरान एक पैकेट्स से 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग और मोबाइल फोन बरामद हुए.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










