
तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट के कत्ल की साजिश का खुलासा, कुख्यात सतेंदर उर्फ सत्तू गिरफ्तार
AajTak
कुछ समय पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था. जिसमें सतेंदर उर्फ सत्ते अपने एक साथी अजय गुर्जर से एके47 राइफल लेने के लिए कह रहा था. सतेंदर हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था. गैंगस्टर सतेंदर उर्फ सत्ते एक शार्प शूटर है. वह रोहित चौधरी गैंग का सक्रिय सदस्य है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सतेंदर उर्फ सत्ते नाम के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी एक ऑडियो के वायरल हो जाने के बाद हुई है. जिसमें सत्ते एक दूसरे अपराधी अजय गुर्जर से एके47 की मांग करता सुनाई दे रहा है. पुलिस ने खुलासा किया है कि गिरफ्त में आया सतेंदर उर्फ सत्ते तिहाड़ जेल में पिटाई की वजह से मारे गए कैदी अंकित गुर्जर की मौत बदला लेना चाहता था. वो तिहाड़ जेल के एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर हमला करना चाहता था.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









