
तिरुपति लड्डू विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई को राहत, SC ने कही ये बात
AajTak
तिरुपति लड्डू प्रसाद में कथित मिलावटी घी मामले में सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की एजेंसी पर की गई टिप्पणी पर रोक लगा दी. मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा कि SIT अगर किसी अधिकारी को जांच सौंपती है तो इसमें गलत कुछ नहीं. सीबीआई की दलील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट आदेश पर रोक लगाई.
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के प्रसाद में कथित मिलावटी घी इस्तेमाल होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम आदेश दिया. अदालत ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई पर की गई सख्त टिप्पणी पर रोक लगाते हुए एजेंसी को राहत प्रदान की.
मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि एसआईटी किसी विशेष अधिकारी को जांच के लिए नियुक्त करती है तो इसमें गलत क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल नियुक्ति को आधार बनाकर एजेंसी की कार्रवाई को खारिज नहीं किया जा सकता.
यह भी पढ़ें: तिरुपति प्रसाद में जानवरों की चर्बी के दावे पर आया पूर्व CM जगन का बयान
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने सीबीआई पर यह कहते हुए सवाल उठाए थे कि उसने तिरुपति लड्डू प्रसादम में मिलावटी घी की जांच करते समय शीर्ष अदालत के पूर्व निर्देशों का उल्लंघन किया. हाईकोर्ट का आरोप था कि सीबीआई निदेशक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जे. वेंकट राव नामक अधिकारी को जांच की अनुमति दी, जबकि वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) का हिस्सा नहीं थे.
सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि हाईकोर्ट का निष्कर्ष तथ्यात्मक रूप से गलत है. उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने जो टिप्पणियां कीं, वे न्यायोचित नहीं हैं और एजेंसी की छवि पर प्रतिकूल असर डालती हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए सीबीआई को राहत दी है. अदालत ने साफ किया कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, लेकिन एजेंसियों को अपनी कार्यप्रणाली में स्वतंत्रता भी दी जानी चाहिए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









