
तालिबान संकट के बीच सक्रिय अमेरिकी फाइटर जेट, 7000 लोगों का सफल रेस्क्यू
AajTak
अमेरिकी सेना के मेजर जनरल विलियम हैंक टेलर ने बताया है कि उनकी तरफ से अब तक 7000 लोगों का अफगानिस्तान से सफल रेस्क्यू कर दिया गया है. इस काम में अमेरिका के F-18 फाइटर जेट लगे हुए हैं और लगातार रेस्क्यू को तेज किया जा रहा है.
अफगानिस्तान में तालिबान संकट के बढ़ते ही अमेरिका की भी किरकिरी होना शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि एक महाशक्ति ने मुश्किल समय में दूसरे देश का साथ छोड़ दिया. अब अफगानिस्तान में ऐसी स्थिति है कि हर देश अपने लोगों जल्द से जल्द रेस्क्यू करने में लगा हुआ है. इस काम में अमेरिका के फाइटर जेट भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











