
तालिबान पर बोले CM योगी- अफगानिस्तान में महिलाओं-बच्चों का कत्लेआम, कुछ लोग बेशर्मी से कर रहे हैं समर्थन
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. यूपी सीएम ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे हैं.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद उसको लेकर भारत में लगातार बयानबाजी हो रही है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) में विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. यूपी सीएम ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं. ऐसे लोगों की सच्चाई सामने आनी चाहिए. विधान सभा में... https://t.co/ecDgDAJ963
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











