
तालिबान ने 7 महीने बाद ब्रिटिश के बुजुर्ग दंपति को छोड़ा, कतर ने की मध्यस्थता
AajTak
अफगानिस्तान में फरवरी 2025 से तालिबान की हिरासत में रहे ब्रिटिश दंपत्ति बार्बी और पीटर रेनॉल्ड्स को क़तर की मध्यस्थता से रिहा कर दोहा ले जाया गया. 7 महीने तक अलग-थलग रखे गए दंपत्ति के स्वास्थ्य और उम्र को ध्यान में रखा गया. साथ ही उनके चीनी-अमेरिकी मित्र और अनुवादक भी पकड़े गए थे. रिहाई में ब्रिटिश सरकार और क़तर की लंबी बातचीत का योगदान रहा. दंपत्ति पिछले 18 साल से अफगान के स्कूलों में कई परियोजनाएं चला रहा था.
अफगानिस्तान में फरवरी 2025 से तालिबान की हिरासत में रहे ब्रिटेन के बुजुर्ग दंपत्ति बार्बी और पीटर रेनॉल्ड्स को आखिरकार रिहा कर दिया गया है. दोनों को क़तर की मध्यस्थता से छोड़ा गया और उन्हें दोहा ले जाया गया.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, तालिबान ने 1 फरवरी को इस दंपत्ति को पकड़ा था. उनके साथ एक चीनी-अमेरिकी मित्र और एक स्थानीय अनुवादक को भी पकड़ा गया था. परिवार को उनकी सेहत और उम्र को लेकर गंभीर चिंता थी.
अधिकारियों ने बताया कि कतर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटिश सरकार और दंपति के परिवार के साथ लंबे समय से बातचीत कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि हिरासत में बिताए गए 7 महीनों के दौरान उन्हें ज्यादातर अकेले रखा गया. इस दौरान काबुल स्थित कतर दूतावास ने उनकी मदद की. दूतावास ने उनके लिए डॉक्टर की सुविधा, दवाइयां उपलब्ध कराना और परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखने जैसी ज़रूरी सहायता दी.
बीबीसी ने फरवरी में तालिबान के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया था कि मध्य अफ़गानिस्तान के बामियान प्रांत में एक एनजीओ के लिए काम करने वाले दो ब्रिटिश नागरिकों को पकड़ा में लिया गया था. एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बताए बिना विमान का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.
ब्रिटेन की पीए समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस दंपति को उनके चीनी-अमेरिकी दोस्त फेय हॉल और उनके प्रशिक्षण व्यवसाय से जुड़े एक अनुवादक के साथ गिरफ्तार किया गया था.
बता दें कि 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से कतर लगातार अफगानिस्तान में हिरासत में लिए गए विदेशियों की रिहाई के लिए काम कर रहा है. कतर के वार्ताकार 2025 तक कम से कम तीन अमेरिकियों की रिहाई में मदद कर चुके हैं.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







