
तालिबान के खतरे से निपटने के लिए रूस ने उठाया ये कदम
AajTak
तालिबान के संभावित खतरों से निपटने के लिए रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के सैनिकों ने अफगानिस्तान सीमा के पास अपने संयुक्त युद्धाभ्यास को पूरा कर लिया है. यह युद्धाभ्यास पिछले सप्ताह शुरू हुआ था जिसमें 2,500 रूसी, ताजिक और उज्बेक सैनिकों ने 500 सैन्य वाहनों के साथ हिस्सा लिया.
तालिबान के संभावित खतरों से निपटने के लिए रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के सैनिकों ने अफगानिस्तान सीमा के पास अपने संयुक्त युद्धाभ्यास को पूरा कर लिया है. यह युद्धाभ्यास पिछले सप्ताह शुरू हुआ था जिसमें 2,500 रूसी, ताजिक और उज्बेक सैनिकों ने 500 सैन्य वाहनों के साथ हिस्सा लिया. (फोटो-Getty Images) एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान से लगी ताजिकिस्तान की सीमा से तकरीबन 20 किलोमीटर उत्तर में हार्ब-मैडन फायरिंग रेंज में यह युद्धाभ्यास चला. इसमें सैनिकों ने आतंकवादियों से निपटने को लेकर कार्रवाई का अभ्यास किया. इसमें रूसी Su-25 लड़ाकू विमान शामिल हुए और आतंकियों से निपटने को लेकर रिहर्सल किया. (फोटो-Getty Images)
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








