
तालिबान के कहर के बीच पंजशीर में वॉलीबॉल खेलते नजर आए अमरुल्ला सालेह, VIDEO आया सामने
AajTak
कई दिनों तक सालेह सामने नहीं आए और पर्दे के पीछे रहकर ही तालिबानी लड़ाकों के खिलाफ रणनीति बनाते रहे. सालेह के फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह वॉलीबॉल खेलते दिख रहे हैं.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा जमाने के बाद हालात खराब होते जा रहे हैं. सिर्फ पंजशीर प्रांत को छोड़कर बाकी अन्य प्रांतों पर तालिबानी लड़ाकों का कब्जा हो गया है. 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए थे. उप-राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह अब भी तालिबान से लोहा ले रहे हैं और पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं. गनी के देश से भागने के बाद सालेह ने संविधान के अनुसार, खुद को अफगानिस्तान का केयरटेकर राष्ट्रपति घोषित कर दिया था. हालांकि, कई दिनों तक सालेह सामने नहीं आए और पर्दे के पीछे रहकर ही तालिबानी लड़ाकों के खिलाफ रणनीति बनाते रहे. सालेह के फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह वॉलीबॉल खेलते दिख रहे हैं. Watch this video who is playing? You might know him #panjshir is peaceful & United pic.twitter.com/gS0wtXnle4
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











