
तालिबान की मदद लेकर खुरासान का खात्मा करेगा अमेरिका, नहीं रुकने वाला है एयरस्ट्राइक
AajTak
अमेरिकी सेना के अफसर का कहना है कि आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर अमेरिका आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक कर सकता है. खास बात ये है कि अफसर के मुताबिक अमेरिका इस काम के लिए तालिबान का साथ ले सकता है.
अमेरिका (America) ने भले ही अफगानिस्तान (Afghanistan) छोड़ दिया हो, लेकिन वह अभी भी यहां पर आतंकियों के खिलाफ अपना एक्शन जारी रखेगा. अमेरिकी सेना के अफसर का कहना है कि आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर अमेरिका आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक कर सकता है. खास बात ये है कि अफसर के मुताबिक अमेरिका इस काम के लिए तालिबान का साथ ले सकता है. अमेरिकी सेना के जनरल मार्क मिली के मुताबिक, अफगानितान में मौजूद इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ अमेरिका एयरस्ट्राइक कर सकता है, भविष्य में तालिबान (Taliban) के साथ सहयोग बनाकर भी ऐसा किया जा सकता है. मार्क मिली ने कहा कि तालिबान एक क्रूर संगठन है, वह अभी भी दशकों पुराने जैसा ही है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का भविष्य क्या होगा, इसका अभी से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. आने वाले कुछ वक्त तक अफगानिस्तान और तालिबान पर नज़र रखनी होगी. अमेरिकी सेना के अफसर के मुताबिक, हाल ही में जब अमेरिका ने लाखों लोगों को रेस्क्यू किया है, इस दौर में अमेरिका और तालिबान के बीच प्रोफेशनल संबंध रहे. क्योंकि तालिबान ने अमेरिकी नागरिकों के लिए एयरपोर्ट तक का सेफ पेसेज तैयार किया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











