
तालिबान की जीत से खुश अल-कायदा बोला- अब कश्मीर की बारी
AajTak
अफगानिस्तान(Afghanistan) में तालिबान(Taliban) का कब्जा हो चुका है और इस देश से अमेरिकी सेना(American military) की वापसी भी गई है. अब कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा(Al-qaeda) ने तालिबान को बधाई दी है. अल-कायदा ने कश्मीर और अन्य तथाकथित इस्लामिक क्षेत्रों को 'इस्लाम के दुश्मनों के चंगुल से आजाद' कराने की मांग की है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान(Taliban) का कब्जा हो चुका है और इस देश से अमेरिकी सेना (American military) की वापसी भी हो गई है. अब कुख्यात आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-qaeda) ने तालिबान को बधाई दी है. अल-कायदा ने कश्मीर और अन्य तथाकथित इस्लामिक क्षेत्रों को 'इस्लाम के दुश्मनों के चंगुल से आजाद' कराने की मांग की है. (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स) तालिबान ने जिस समय संपूर्ण स्वंतत्रता हासिल करने की घोषणा की थी, उसके कुछ घंटे बाद ही अलकायदा ने तालिबान को बधाई संदेश भेज दिया था. अलकायदा अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को एक बड़ी जीत के तौर पर देख रहा है. इस संगठन ने इसके साथ ही फिलीस्तीन, कश्मीर, लेवंत, सोमालिया और यमन को भी आजाद कराने की बात कही है. (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











