
तालिबान का खौफ! काबुल छोड़ भाग रहे लोग, PHOTOS में देखें अफरा-तफरी का मंजर
AajTak
Afghanistan Taliban News: वीडियोज में देखा जा सकता है कि कैसे सड़कों पर गाड़ियों और लोगों का हुजूम उमड़ा है. राजधानी काबुल की सड़कों, एयरपोर्ट, बाजार आदि में हर तरफ लोगों के चेहरों पर दहशत पसरी है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में अब तालिबान (Taliban) की हुकूमत चलने वाली है. तालिबानी लड़ाकों (Taliban Fighters) ने अपनी पहुंच काबुल (Kabul) तक बना ली है. अफगानिस्तान की राजधानी को तालिबान ने चारों ओर से घेर लिया है. इन सबके बीच काबुल में अफरातफरी का माहौल है. (फोटो- पीटीआई) राजधानी काबुल की सड़कों, एयरपोर्ट, बाजार आदि में हर तरफ लोगों के चेहरों पर दहशत पसरी है. तमाम देशों ने काबुल की उड़ानों को रद्द कर दिया है. इधर, अमेरिका भी अपने दूतावास से राजनयिकों को हेलीकॉप्टर से निकाल रहा है. (फोटो- गेटी)More Related News

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












