
तारिक रहमान के शपथग्रहण में बांग्लादेश क्यों नहीं जा रहे PM मोदी?
AajTak
बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के तहत तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह में कई देशों को न्योता दिया गया है, जबकि भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं.
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है. तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान उन्होंने कई देशों के नेताओं को समारोह के लिए न्योता दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी निमंत्रण भेजा, लेकिन वह बांग्लादेश नहीं जा पाए. भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.
जिस दरमियान बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो रहा है, उसी बीच भारत में एआई इम्पैक्ट समिट चल रहा है. पीएम मोदी ने इसका बीते दिन उद्घाटन किया. इस समिट में शामिल होने और कई अन्य वार्ताओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर हैं. पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम राष्ट्रपति मैक्रों के साथ तय है.
प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में रहेंगे. फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से उनकी मुलाकात दोपहर 3.15 बजे मुंबई लोक भवन में होगी. इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की समीक्षा करेंगे. इसके बाद शाम 5.15 बजे वे भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के स्टेकहोल्डर्स की एक सभा को संबोधित करेंगे.
तारिक रहमान का शपथग्रहण कितने बजे है?
दूसरी तरफ बांग्लादेश में तारिक रहमान का शपथ ग्रहण दोपहर के लिए तय है. जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे उन्हें नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलाएंगे. संसद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9.30 बजे संसद भवन में होगा.
एक न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BNP ने कई देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है. बांग्लादेश की नई कैबिनेट (17 फरवरी) आज शपथ ले रही है और इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वार्ताओं में शामिल होंगे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







