
'तारक मेहता' की सोनू ने लिया नया घर, लेकिन चुकानी पड़ी बड़ी कीमत!
AajTak
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाकर घर-घर फेमस होने वाली निधि भानुशाली फिर से चर्चा में हैं. निधि ने अपने नये घर को लेकर इंटरनेट पर छा चुकी हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसका कैप्शन हर किसी का ध्यान खींच रहा है, जानिये क्यों.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी के चंद पॉपुलर शोज में से एक है. पिछले 14 साल से ये शो लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. 'तारक मेहता' ने कई कलाकारों को टीवी पर काम करके अपनी पहचान बनाने का मौका दिया है. इन्हीं चमकते सितारों में से एक निधि भानुशाली भी हैं. निधि अब भले ही शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी हर रोज उनकी चर्चा होती रहती है. एक बार फिर इंटरनेट पर निधि की बातें हो रही हैं. वजह उनका स्वीट होम है.
निधि भानुशाली का नया घर निधि उन एक्ट्रेसेज में से हैं जो तारक मेहता छोड़ने के बाद भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं. कभी वो अपने लुक को लेकर चर्चा में आती हैं, तो कभी किसी और वजह से. खैर, इस बार निधि ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. ये गुड न्यूज उन्होंने फोटो के साथ शेयर की है. असल में बात ऐसी है कि निधि ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो पोस्ट की है.
फोटो के बैकग्राउंड में आप ब्लू कलर का खूबसूरत सा घर देख सकते हैं. ये घर निधि का ही है, जिसे उन्होंने खुद पेंट किया है. हांलाकि, इस घर के लिये एक्ट्रेस को बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी है. फोटो शेयर करते हुए निधि लिखती हैं, इस खूबसूरत नए घर को पेंट किया है, जिसमें मैं रहने जा रही हूं, लेकिन किस कीमत पर. RIP फेवरेट शर्ट. हांजी, तो बात ऐसी है कि निधि को घर के बदले अपने पसंदीदा शर्ट की कुर्बानी देनी पड़ी है. पसंदीदा कपड़ों के खराब होने पर कैसा लगता है. ये वही समझ सकता है, जिसके साथ ऐसा हुआ है.
सोनू के रोल में हुई थीं हिट निधि भानुशाली ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का रोल अदा किया था. सोनू के रोल में वो लोगों का दिल जीतने में सफल रहीं. हांलाकि, उन्होंने शो में ज्यादा लंबी पारी नहीं खेली और कुछ समय बाद ही शो को अलविदा कह दिया. 'तारक मेहता' छोड़ने के बाद भी वो दर्शकों की फेवरेट बनी हुई हैं और दिन-ब-दिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है.
वैसे निधि भानुशाली हैं काफी टैलेंट. किसे पता था कि वो एक्टिंग के साथ-साथ घर भी बेहतरीन तरीके से पेंट कर सकती हैं.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











