
तापसी को पसंद शाहरुख खान, बोलीं- दिल्ली वालों के लिए पर्सनल हैं किंग खान
AajTak
शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी एक्टर के लिए एक सपने जैसा होता है. राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में उनके साथ काम करने जा रहीं तापसी पन्नू ने इस मौके को सुनहरा मौका बताया. तापसी ने कहा कि उन्हें शाहरुख का संघर्ष बहुत पर्सनल फील होता है. उन्होंने ये भी कहा कि एक साथ शाहरुख और हिरानी दोनों के साथ काम करने से ज्यादा बेहतर कुछ नहीं हो सकता.
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने 2019 के एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा था- 'सर मेरे को कब लोगे अपनी पिक्चर में?' जैसा कि कहा जाता है, शायद उस वक्त तापसी की जुबान पर सरस्वती बैठी थीं! तापसी का ये सपना सच हुआ और अब वो राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम कर रही हैं.
'डंकी' (Dunki) एक सोशल-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी भारतीयों के यूएस और कनाडा जाने के उस अवैध तरीके पर आधारित है जिसे 'डंकी फ्लाइट' भी कहा जाता है. तापसी की अगली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' रिलीज के लिए तैयार है और वो आजकल इसका प्रोमोशन कर रही हैं. इसी सिलसिले में बात करते हुए तापसी ने शाहरुख के साथ फिल्म करने के बारे में बात की.
तापसी ने शुरुआत में बहुत देखी हैं शाहरुख की फिल्में
अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए तापसी ने पीटीआई को बताया, "मेरा फिल्मों से परिचय पहली बार कॉलेज में हुआ. स्कूल के दिनों में मैंने थिएटर में बहुत ज्यादा फिल्में नहीं देखी थीं. इसलिए शाहरुख खान की फिल्में मेरे लिए वो शुरूआती फिल्में हैं जो मैंने देखीं."
Alia Bhatt को लेने UK जाएंगे पति Ranbir! रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, बोलीं- मैं कोई पार्सल नहीं
शाहरुख लगते हैं बहुत पर्सनल

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











