
तापमान में गिरावट, समय से पहले मानसून की दस्तक... सदी में सबसे ठंडा रहा पिछला मई का महीना, टूटे कई रिकॉर्ड
AajTak
भले ही मई का ठंडा मौसम ग्लोबल वार्मिंग के बीच एक विपरीत घटना लगे, लेकिन यह इस बात को दर्शाता है कि जलवायु परिवर्तन कितना जटिल और अस्थिर होता जा रहा है. तापमान, बारिश और मौसमी घटनाओं में आ रहे ये उतार-चढ़ाव यह साफ संकेत देते हैं कि अब हमें जलवायु के प्रति अधिक सतर्कता और लचीलापन बरतने की जरूरत है.
मई 2025 भारत में लगभग एक सदी में सबसे ठंडी मई में से एक रही. जलवायु परिवर्तन के बीच मौसम में यह असामान्य बदलाव चिंता का विषय बन गया है. इस बार मई में मानसून समय से पहले आ गया और सामान्य से ज्यादा बारिश हुई, जिससे देश के कई हिस्सों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई.
मध्य और दक्षिण भारत में दशकों की सबसे ठंडी मई मई 2025 में भारत के लगभग सभी हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया. मध्य भारत में 1901 के बाद तीसरी बार सबसे कम औसत अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि 36.63 डिग्री सेल्सियस था, यह सामान्य तापमान से 2.63 डिग्री कम है. जो 1933 के बाद की सबसे ठंडी मई रही. वहीं, दक्षिण भारत में पांचवीं बार सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया, जो औसत 34.13 डिग्री सेल्सियस था, जो 1955 के बाद सबसे ठंडा मई का महीना था. मौसम का ये उतार-चढ़ाव क्लाइमेट चेंज की ओर इशारा करते हैं.
मानसून ने समय से पहले दी दस्तक तापमान में गिरावट के साथ-साथ इस बार मई में गरज-चमक वाले तूफानों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर रही. देश के कई हिस्सों में मई के महीने में करीब 20 दिन गरज वाले दर्ज किए गए, जो अब तक सबसे अधिक हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह असामान्य गतिविधियां वातावरण में हो रहे बड़े बदलावों से जुड़ी हैं. समय से पहले मानसून की शुरुआत और अधिक बारिश ने मई की सामान्य गर्मी और सूखे मौसम को काफी हद तक शांत कर दिया.
क्या ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहा है ये बदलाव? भले ही मई का ठंडा मौसम ग्लोबल वार्मिंग के बीच एक विपरीत घटना लगे, लेकिन यह इस बात को दर्शाता है कि जलवायु परिवर्तन कितना जटिल और अस्थिर होता जा रहा है. तापमान, बारिश और मौसमी घटनाओं में आ रहे ये उतार-चढ़ाव यह साफ संकेत देते हैं कि अब हमें जलवायु के प्रति अधिक सतर्कता और लचीलापन बरतने की जरूरत है. वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और आम जनता के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे इन बदलते रुझानों को समझें और भविष्य की तैयारी करें.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









