
तानाशाही और गृह युद्ध का अंत लेकिन सीरिया में अब आगे क्या होगा? समझिए
AajTak
सीरिया के इतिहास में रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. 13 साल का संघर्ष रंग लाया, बशर अल-असद की तानाशाह सत्ता का खात्मा हुआ, बीते पांच दशकों से एक ही परिवार के केंद्र में रही सत्ता की परिपाटी बदल गई. यह दिन न केवल 13 वर्षों से चले आ रहे विनाशकारी युद्ध का अंत है, बल्कि बशर अल-असद के 24 वर्षों के सत्तावादी शासन का भी अंत माना जा रहा है. असद के 24 साल के शासन और देश में 13 साल से चल रहे गृह युद्ध का अंत हो गया है. हालांकि जीत के इस जश्न के बीच दमिश्क के लोगों के दिलों-दिमाग में ये भी सवाल है कि सीरिया में अब आगे क्या होगा? आइए समझते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











