
'ताजमहल' नहीं, गुजरात की रानी की वाव है सच्चे प्यार की निशानी, जानें अमर प्रेम की अनसुनी कहानी
AajTak
वैलेंटाइन डे के मौके पर गुजरात के पाटन स्थित रानी की वाव लोगों के लिए प्रेम का ऐतिहासिक प्रतीक बनकर सामने आती है. यह वाव रानी उदयमती ने अपने पति राजा भीमदेव की स्मृति में बनवाई थी. सात मंजिला यह धरोहर यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल है और ₹100 के नोट पर भी दिखाई देती है.
आज जब पूरी दुनिया 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मना रही है, तब गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव एक अलग ही प्रेम कहानी को सामने लाती है. इसे पाटन का ताजमहल भी कहा जाता है. यह सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि रानी उदयमती और राजा भीमदेव की अमर प्रेम गाथा का प्रतीक है, जो पत्थरों पर आज भी अंकित है.
इतिहासकारों के अनुसार, 11वीं सदी में रानी उदयमती ने अपने दिवंगत पति राजा भीमदेव की याद में इस विशाल वाव का निर्माण करवाया था. यह स्मारक जमीन के ऊपर नहीं बल्कि जमीन के भीतर बनाया गया, जिसे आज रानी की वाव के नाम से जाना जाता है.
सोलंकी वास्तुकला की सात मंजिला अद्भुत धरोहर
सात मंजिला यह वाव सोलंकी वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है. इसकी दीवारों पर हजारों मूर्तियां उकेरी गई हैं, जो आज भी जीवंत प्रतीत होती हैं. यह धरोहर सरस्वती नदी के तट पर स्थित है और सदियों तक मिट्टी में दबी रही. बाद में पुरातत्व विभाग ने इसे खोज निकाला. रानी की वाव को यूनेस्को ने विश्व विरासत सूची में शामिल किया है.
यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल, ₹100 के नोट पर भी दर्ज
इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए भारत सरकार ने इसे ₹100 के नोट पर भी स्थान दिया है. इतिहासकार अशोकभाई व्यास के अनुसार, अक्सर लोग प्रेम के प्रतीक के रूप में ताजमहल का नाम लेते हैं, लेकिन रानी की वाव एक स्त्री द्वारा अपने पति की स्मृति में बनवाया गया दुनिया का सबसे भव्य स्मारक है. यह सिर्फ जल संचय की जगह नहीं थी, बल्कि सोलंकी काल की आस्था और प्रेम का जीवंत दस्तावेज है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







