
ताइवानः ताइपे में देर रात लगे भूकंप के जबर्दस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 6.7 रही तीव्रता
AajTak
ताइवान में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप राजधानी ताइपे में आया. इसकी तीव्रता 6.7 रही.
ताइवान की राजधानी ताइपे में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक राजधानी ताइपे में के दक्षिण में करीब 182 किलोमीटर दूर भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 फीसदी बताई जा रही है.
भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है. एजेंसी के मुताबिक भूकंप की वजह से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
वहीं हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी. भूकंप के चलते 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 88 घायल हो गए थे. भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां एक बुलेट ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई. जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी.
इस बार आया भूकंप सामान्य से कहीं ज्यादा है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई थी. रात 8.06 बजे (जापान में 11.30) आए भूकंप का केंद्र टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया था. जापान के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर गहराई में था. जापान के मियागी और फुकुशिमा प्रान्त में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा महसूस किए गए. दोनों प्रांतों में लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की गई. फुकुशिमा में ही भूकंप के चलते 2 लोगों की मौत हुई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











