
तांत्रिक योग के नाम पर रेप, न्यूड कैटवॉक करवाता था...20 साल बाद पकड़ा गया फ्रॉड गुरु
AajTak
रोमानिया का एक तांत्रिक महिलाओं को मुक्ति के नाम पर अपना शिकार बनाता था. पुलिस उसे पिछले 20 वर्षों से ढूंढ रही थी. इंटरपोल ने भी 6 साल से उसके खिलाफ सर्च वारंट जारी कर रखा था. अब जाकर उसे पकड़ा गया है.
'वो कहता था कि गुरु के साथ संबंध बनाना पवित्र काम है जिसमें भगवान ने अपनी मंजूरी दी है', एग्नेस अराबेला मार्कस महज 15 साल की थीं जब वो पहली बार विवादास्पद तांत्रिक योग गुरु ग्रेगोरियन बिवोलारू से मिलीं. शुरू में तांत्रिक उन्हें अच्छा और शांत लगा लेकिन बाद में उसका असली चेहरा सामने आया. 71 साल के बिवोलारू पर महिलाओं को गुलाम बनाकर रखने और अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है. अब वो पुलिस की गिरफ्त में है.
बलात्कार, शोषण, अपहरण और मानव तस्करी का आरोपी बिवोलारू पिछले 6 सालों से फरार चल रहा था लेकिन पिछले हफ्ते ही पुलिस ने उसे पेरिस में गिरफ्तार कर लिया है.
मार्कस अपने तांत्रिक गुरु के बारे में एएफपी से बात करते हुए कहती हैं, 'पहले तो वो अच्छा इंसान लगा था. लोग उसकी खूब इज्जत करते थे...वो बेहद ही शांत आवाज में लोगों से बात करता था.'
रोमानिया और पुर्तगाल की दोहरी नागरिकता वाली मार्कस पहली बार साल 1999 में अपनी बहन के साथ बिवोलारू के मूवमेंट फॉर स्पिरिचुअल इंटीग्रेशन इनटू द एब्सोल्यूट (MISA) योग स्कूल में शामिल होने के लिए रोमानिया के एक छोटे से शहर से राजधानी बुखारेस्ट आई थीं.
बुखारेस्ट का यह स्कूल उन सैकड़ों स्कूलों के नेटवर्क का सबसे पहला स्कूल था जो बाद में 30 से अधिक देशों में फैल गया. स्कूल में प्राचीन हिंदू दर्शन पर आधारित तांत्रिक योग सिखाया जाता जिसमें सेक्स और बाकी अनुष्ठानों के जरिए मुक्ति का मार्ग बताया जाता था.
स्कूल में जिस तरह की शिक्षा दी जा रही थी उसे लेकर मार्कस की शंकाएं जल्दी ही दूर हो गई थीं क्योंकि उन्होंने देखा कि छात्राओं में डॉक्टर, वकील जैसे बड़े और महत्वपूर्ण लोग शामिल थे. मार्कस कहती हैं, 'वो सब देखकर मैंने खुद से कहा कि सबकुछ ठीक तो है यहां. किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











