Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
तहव्वुर राणा, कसाब, लादेन, हाफिज सईद, मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम... पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती कराने वाले आतंकियों की लिस्ट

तहव्वुर राणा, कसाब, लादेन, हाफिज सईद, मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम... पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती कराने वाले आतंकियों की लिस्ट

AajTak
Monday, April 14, 2025 11:40:27 AM UTC

दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर और हाफिज सईद ऐसे आतंकी हैं जो पाकिस्तानी सरकार की सरपरस्ती में बैठे हैं और भारत लगातार इन पर एक्शन लेने की अपील करता रहा है. बावजूद इसके पाकिस्तान इन आतंकियों को पनाह देकर दुनियाभर में अपना नापाक चेहरा उजागर करता आया है.

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब भारत की गिरफ्त में है और उसे 10 अप्रैल को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर दिल्ली लाया गया था. राणा की गिरफ्तारी से एक बार फिर पाकिस्तान की नाकाप करतूतों का पर्दाफाश हो गया है और पूरी दुनिया के सामने आतंकियों की पनाहगाह बन चुके इस पड़ोसी मुल्क की पोल खुल गई है. हालांकि पाकिस्तान तहव्वुर राणा के प्रत्यपर्ण के बाद शर्मिंदगी की वजह से उससे पल्ला झाड़ रहा है. यहां तक कि पाकिस्तान ने उससे किसी भी तरह के लिंक से इनकार करते हुए राणा को कनाडाई नागरिक बता दिया है.

भारत की गिरफ्तर में तहव्वुर राणा

आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका के शिकागो में साल 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था. उस पर मुंबई हमले के अलावा कोपेनहेगन में आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप था. मुंबई हमले के अन्य आरोपी डेविड हेडली की गवाही के आधार पर तहव्वुर राणा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उसे अमेरिकी एजेंसियों ने एनआईए को सौंप दिया, जो उसे भारत लेकर आई है. वह पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है.

तहव्वुर राणा पर भारत में दस से ज्यादा आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज है. इन धाराओं में हत्या, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होना और भारत में साजिश करने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि राणा की गिरफ्तारी और पूछताछ से 26/11 हमले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आएंगी. पाकिस्तान की भूमिका, राणा के संपर्क में रहे अन्य लोगों की पहचान और हमले की पूरी साजिश कैसे रची गई, इन सभी परतों से अब पूछताछ के दौरान पर्दा उठेगा. 

मुंबई हमले के बाद कसाब को जिंदा पकड़ा

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती कराने वालों में तहव्वुर राणा अकेला नाम नहीं है. इनमें वो अजमल कसाब भी शामिल है जिसे 26/11 के मुंबई हमले के बाद जिंदा पकड़ा गया था. 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकी समुद्री रास्ते पाकिस्तान से मुंबई पहुंचे और छोटे-छोटे गुटों में बंट गए. उन्होंने पहले से तय टारगेट पर आतंकी हमलों को अंजाम दिया. इस दौरान कराची से आतंकी हाफिज सईद और जकीउर रहमान लखवी कंट्रोल रूम से सैटेलाइट फोन के जरिए इन आतंकियों को निर्देश दे रहे थे. करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में भारतीय सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया और कसाब को जिंदा पकड़ा था.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
जंग के बीच दमदार डिप्लोमेसी, ईरानी नौसेना ने भारतीय LPG टैंकर को पार कराया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ईरानी नौसेना चुनिंदा जहाजों को वेरिफिकेशन के बाद ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे रही है. हालांकि, इस क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण होर्मुज से गुजरने वाली जहाजों को मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा है. भारत ने अपनी जहाजों की सुरक्षा के लिए नौसेना की तैनाती की है.

ईरान ने 4000 KM दूर डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, जानें क्यों बढ़ गई अमेरिका-ब्रिटेन की टेंशन

हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर ईरान ने अपनी मिसाइल क्षमता को लेकर बड़ा संकेत दिया है. भले ही दोनों मिसाइलें लक्ष्य तक नहीं पहुंचीं, लेकिन 4000 किमी दूरी तक हमले की कोशिश बताता है कि ईरानी मिसाइलों की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर से अधिक है.

गैस संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट्स को राहत, कमर्शियल LPG का आवंटन 30 से बढ़कर 50% हुआ

यह बढ़ोतरी 23 मार्च 2026 से लागू होगी. रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर को अतिरिक्त 20% आपूर्ति प्राथमिकता से दी जाएगी.

कहानी मेरी जुबानी: चीखों की गूंज, आंसुओं का सैलाब, उजड़े परिवार... लेबनान में त्रासदी जैसे हालात

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

गुजरात: महिला डॉक्टर से एकतरफा प्यार, क्लिनिक में लगाया Spy कैमरा, बनाए 3 हजार प्राइवेट वीडियो

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

'10 करोड़ तैयार रखना, वरना अंजाम...' लॉरेंस गैंग के नाम से भोपाल के बिजनेसमैन को धमकी

मध्य प्रदेश में भोपाल के कोलार रोड इलाके में एक बिजनेसमैन से वॉट्सएप कॉल के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताने वाले आरोपी ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले को लेकर बिजनेसमैन ने पुलिस से शिकायत की और FIR दर्ज कराई है.

रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना, आने वाली महंगाई का साफ संकेत: राहुल गांधी

रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना, आने वाली महंगाई का साफ संकेत: राहुल गांधी

दिल्ली के उत्तम नगर में हिंदूवादी संगठन का विरोध-प्रदर्शन, जानें मामला

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक 'फरसा बाबा' की मौत पर कैसे फैला तनाव, देखें न्यज बुलेटिन

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से बात, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर अटैक की निंदा की

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, क्षेत्रीय स्थिरता-शांति पर जोर, बुनियादी ढांचों पर हमले की निंदा

Ground Report: दिहाड़ी 300, गैस 400 रुपये KG... LGP संकट ने छीना निवाला, सूरत से पलायन करने वाले मजदूरों का दर्द

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

MBBS कर चुकी लड़की ने बिल्ली पाली, माता-पिता को ऐतराज था... 23 साल की डॉक्टर ने खत्म कर ली जिंदगी

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

JDU के दो डिप्टी CM, ममता का BJP पर वार, देखें एक और एक ग्यारह

बिहार की नई सरकार गठन में JDU और बीजेपी से दो-दो डिप्टी सीेएम हो सकते है. वहीं ईद पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन है. साथ ही उन्होनें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए उन्हें घुसपैठियां बताया.

ईरान का जबरदस्त पलटवार, इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर किया मिसाइल अटैक, दर्जनों लोग घायल

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना पर ईरानी मिसाइल हमले की खबर सामने आई है. इजरायल के अनुसार, यह मिसाइल उस इलाके में गिरी जहां देश का परमाणु संयंत्र स्थित है. हमले में कई लोग घायल हुए हैं.

RS चुनाव में क्रॉस वोटिंग से आहत बेटे ने विधायक पिता से तोड़े रिश्ते, बोले- उन्होंने कांग्रेस को दिया धोखा

यह मामला अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटने की कहानी भी बन गया है, जहां राजनीति ने पिता और बेटे के रिश्ते के बीच दीवार खड़ी कर दी है. हरियाणा की राजनीति में इस घटनाक्रम को बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

ईरान के खिलाफ ट्रंप-नेतन्याहू का ‘डबल गेम’! US ने दिए पीछे हटने के संकेत, इजरायल करेगा हमले तेज

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए से हटाई 'कैपिंग', अब एयरलाइंस तय करेगी हवाई टिकट के दाम

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में पैसे की तंगी के बीच मंत्रियों-विधायकों की सैलरी में होगी कटौती

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर... 2 भाइयों समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

BJD ने अपने 6 विधायकों को किया सस्पेंड, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के मामले में बीजद ने कड़ा कदम उठाते हुए अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया है. पार्टी ने पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की गई.

महायुद्ध से आएगी मंदी? जानें US-ईरान जंग से भारत की अर्थव्यवस्था पर कितना पड़ेगा असर

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

'US-इजरायल गारंटी दें कि...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने PM मोदी को बता दिया जंग रोकने का रास्ता

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय तनाव, युद्ध और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई. ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया. भारत ने ऊर्जा सुरक्षा और होर्मुज को लेकर चिंता जताई.

नवरात्रि पर वैष्णो देवी में उमड़ा जन सैलाब, भारी भीड़ के चलते रोकी गई यात्रा, जानें कब होगी शुरू

चैत्र नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया. प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया. नई पंजीकरण प्रक्रिया रविवार सुबह से फिर शुरू होगी.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

ईरान के परमाणु केंद्र पर बमबारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-ईरानी राष्ट्रपति की बात और राहुल का सरकार पर वार. पढ़ें आज शाम की बड़ी खबरें

'टटीरी' गाने पर फंसे बादशाह! पंचकूला CP से मांगी माफी, DGP बोले- कानून अपना काम करेगा

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us