
तलाक न देने पर पति ने वांटेड लिख सब जगह चिपका दिये पत्नी के पोस्टर
AajTak
महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले से विकृत मानसिकता का ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति को अपनी पत्नी को तलाक देने का भूत सिर पर इस कदर सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी के फोटो वाले पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवा दिए. इतना ही नहीं, उन पर मोबाइल नम्बर लिखकर ' वांटेड' लिखवा दिया और लोगों से सम्पर्क करने की अपील भी की.
महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले से विकृत मानसिकता का ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति को अपनी पत्नी को तलाक देने का भूत सिर पर इस कदर सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी के फोटो वाले पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवा दिए. इतना ही नहीं, उन पर मोबाइल नम्बर लिखकर ' वांटेड' लिखवा दिया और लोगों से सम्पर्क करने की अपील भी की. मामला बुलढाणा के चिखली तहसील का है. पति ने खुद अपनी पत्नी की फोटो को सार्वजनिक स्थानों पर लगवाया और इतना ही नहीं पत्नी के फोटो वाले पोस्टर को सार्वजनिक शौचालय में भी लगवाया.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










