
तलाक के बाद नहीं टूटी ये एक्ट्रेसेस, ना ही लगा करियर पर ब्रेक, फैन्स को किया जमकर एंटरटेन
AajTak
एक्टर्स प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में स्ट्रगल करते हैं. काम का प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि कहीं न कहीं पर्सनल लाइफ का तनाव बढ़ता चला जाता है, लेकिन टीवी की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो तलाक के बाद भी टूटी नहीं हैं, बल्कि ये और भी मशहूर हो गई हैं.
फिल्मी और टीवी की दुनिया सामने से जितनी ग्लैमरस लगती है, उतनी ही अंदर से खोखली नजर आती है. एक्टर्स प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में स्ट्रगल करते हैं. काम का प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि कहीं न कहीं पर्सनल लाइफ का तनाव बढ़ता चला जाता है, लेकिन टीवी की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो तलाक के बाद भी टूटी नहीं हैं, बल्कि ये और भी मशहूर हो गई हैं. भरपूर काम कर रही हैं और दिन-प्रतिदिन इनके फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर बढ़ रहे हैं. मनोरंजन की दुनिया में यह कमाल का काम कर रही हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं...
'उतरन' सीरियल में तपस्या का किरदार निभाकर रश्मि देसाई घर-घर में मशहूर हुईं. इसी दौरान रश्मि को अपने को-स्टार नंदिश संधू संग प्यार हुआ. दोनों ने साल 2011 में शादी रचाई और दो साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. इसके बाद रश्मि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. रश्मि देसाई ने 'नागिन 4' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया. सीरियल में इन्होंने शोरवरी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











