
तलाक के बाद डॉगी से की शादी, महिला बोली- पति से ज्यादा खुश रखती है
AajTak
लंदन में एक महिला ने अपने पालतू कुतिया से शादी की. महिला का अपने पति से तलाक हो गया था. जिसके बाद से वो अकेले रह रही थी फिर उसने अपनी पालतू कुतिया से शादी करने का फैसला किया. धूमधाम से हुई इस शादी में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया.
लंदन में रहने वाली एक महिला ने अपने पालतू कुतिया से शादी कर ली. महिला का अपने पति से तलाक हो गया था. जिसके बाद उसने अपनी कुतिया से शादी करने का फैसला किया. धूमधाम से हुई इस शादी में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया. 47 साल की अमांडा रेजार्स का कहना है कि इस शादी से वो बेहद खुश हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें एक लाइफ पार्टनर में जो कुछ भी चाहिए था वो सब शेबा (कुतिया) में देखने को मिला. I married my dog and she makes me happier than my first husband ever did https://t.co/WBuyZ2vRYj

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











