
तलाक के बाद कपल का 'भूतों के बंटवारे' के लिए लड़ना हैरतअंगेज तो है!
AajTak
तलाक ले चुके एक कपल के बीच अनोखी लड़ाई छिड़ गई है. दरअसल, ये लोग भूतों के लिए लड़ रहे हैं. इनके पास भूत प्रेतों से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें है जिसपर पति पत्नी दोनों का दावा है.
पति- पत्नी में तलाक की स्थिति आने पर सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है. इस कानून लड़ाई में तमाम चीजें होती हैं जैसे कि बच्चे की कस्टडी माता- पिता दोनों में से किसे और क्यों दी जाए. परिवार की संपत्ति, एलीमनी आदि भी इस कानूनी लड़ाई का हिस्सा होते हैं. लेकिन हाल में एक कपल जब तलाक लेने चला तो उनमें अजीब से मुद्दे पर विवाद हो गया.
अलग हुए कपल में अनोखी जंग
दरअसल, इंग्लैंड के दक्षिण यॉर्कशायर की 53 साल की Linzi Steer और 37 साल के उनके पति Lee Steer सोशल मीडिया पर Ghost-hunting couple के नाम से मशहूर हैं. साथ ही उन्हें खास अपने हाउंटेड म्यूजियम के लिए जाना जाता है. वे कथित रूप से भूतों के साथ बातचीत करने और भूत पकड़ने का काम करते रहे हैं. ऐसे में हाल में जब इस कपल ने अलग होने की ऐलान किया तो एक अलग ही तरह की जंग छिड़ गई.
कपल के पास है खास म्यूजियम
सालों की मेहनत से इस कपल ने यॉर्कशायर के अपने हाउंटेड म्यूजियम में कई ऐसी चीजें इकट्ठी की हैं जिन्हें भूतों से प्रभावित या शापित माना जाता है. इसमें कोई पत्थर, कोई गुड़िया, कोई पेंटिंग या फिर कंकाल शामिल है. सभी चीजों के पीछे अपनी भयानक कहानी है. अब मुद्दा ये है कि इन चीजों की कस्टडी किसे मिले?
विवाद के चलते फिलहाल म्यूजियम बंद हो गया है, और दोनों का कहना है कि वे विवाद को सुलझाने के लिए वकीलों को बुलाने के लिए तैयार हैं. ली ने यह भी स्वीकार किया कि पत्नी से अलग होने के बाद वह म्यूजियम में अपनी चीजें लेने के लिए गया था.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












