
तलाकशुदा महिला ने डाला शादी का दबाव, गुस्साए प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट
AajTak
बेंगलुरु में प्रेम प्रसंग के चलते एक 40 साल की तलाकशुदा महिला की उसके विवाहित प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी. शादी का दबाव डालने से नाराज़ प्रेमी ने चाकू से महिला पर कई वार किए और फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है. दोनों के बीच पिछले कई महीनों से अवैध संबंध थे.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 40 साल की महिला की उसके प्रेमी ने बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी शादी के लिए दबाव डालने से नाराज़ था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शुक्रवार को पिलन्ना गार्डन इलाके में हुई, जो के.जी. हल्लि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पुलिस ने बताया कि मृतका एक तलाकशुदा महिला थी जो घरेलू कामकाज करती थी.
शादी के लिए दबाव बना रही थी महिला
उसका आरोपी प्रेमी 43 साल का था और विवाहित था. दोनों के बीच पिछले कई महीनों से दोनों के बीच अवैध संबंध थे. महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.
शुक्रवार को जब महिला अपने काम से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे बातचीत के बहाने एक सुनसान जगह पर बुलाया. वहां पर दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से उस पर कई बार वार कर दिया. महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी. आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










