
तलवार लेकर घुसा और किए वार पर वार, मुंबई से सामने आया खौफनाक Video
AajTak
मुंबई में एक दुकानदार पर युवक ने तलवार से हमला कर दिया. घटना के वक्त दुकान में कई लोग मौजूद थे. तलवार लिए युवक को देख सभी अपनी जान बचाकर भागने लगे. घटना की वीडियो सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के मुंबई से रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक युवक दुकानदार पर तलवार से हमला करता दिख रहा है. घटना शुक्रवार दोपहर की है. वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि हाथ में तलवार लिया युवक अपने साथी के साथ मिलकर दुकानदार सहित उसके साथियों पर हमला करता है. वहीं, दुकानदार हिम्मत दिखाते हुए उसके भिड़ जाता है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना मुंबई के पायधुनि इलाके में हुई थी. माहिम इलाके का रहने वाला 25 साल का अमीर रईस अहमद खान अपने साथी 20 साल के राजू पटेल के साथ पायधुनि इलाके में मौजूद सलमान कलेक्शन (कपड़े की दुकान) पर गया हुआ था. इस दौरान उसकी दुकानदार से किसी बात पर बहस हो गई थी.
तलवार लेकर पहुंचा और कर दिया हमला
थोड़ी देर बाद रईस अपने दोस्त राजू के साथ दुबारा दुकान पर पहुंचा. उसके हाथ में तलवार थी. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि रईस को हाथ में तलवार लिए आता देख दुकान में मौजूद लोग छुपने की कोशिश करने लगते हैं. रईस दुकान में घुसते ही तलवार से हमला करने लगता है.
देखें वीडियो...

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







