
तमिलनाडु: EC ने थमाया ए राजा को नोटिस, CM के खिलाफ दिया था विवादित बयान
AajTak
चुनाव आयोग ने ए राजा के खिलाफ नोटिस जारी किया है. उनसे बुधवार की शाम यानी आज 6 बजे तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है. उन्होंने सीएम पलानीस्वामी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.
तमिलनाडु में चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है. डीएमके नेता ने इसी कड़ी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ए पलानीस्वामी को लेकर बयान देने के चक्कर में विवादित बयान दे बैठे थे. अब चुनाव आयोग ने इस सिलसिले में ए राजा के खिलाफ नोटिस जारी किया है. उनसे बुधवार की शाम यानी आज 6 बजे तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है. साक्ष्यों के आधार पर आयोग ने कहा है कि राजा का बयान ना सिर्फ अपमानजनक है बल्कि एक मां की मातृत्व को भी यह नीचा दिखाता है जो कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है. चुनाव आयोग ने राजा से इस संबंध में अपना मत स्पष्ट करने के लिए कहा है. उन्हें बुधवार शाम छह बजे तक का समय दिया गया है. राजा अगर समय रहते जवाब नहीं देते हैं तो चुनाव आयोग उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











