
तमिलनाडु: 3 करोड़ बीमा की रकम और सरकारी नौकरी के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, सांप से कटवाने का आरोप
AajTak
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पिता की हत्या के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि बेटों ने करीब 3 करोड़ रुपये की बीमा राशि और पिता की सरकारी नौकरी के लिए सांप के काटने से हत्या करवाई. पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की मौत को पहले हादसा माना गया, लेकिन बाद में वह सुनियोजित हत्या निकली. पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बीमा राशि और सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए पिता की सांप के काटने से हत्या कराई गई.
यह घटना 22 अक्टूबर को तिरुवल्लूर के पास पोथथुरपेट्टई इलाके में हुई थी. मृतक की पहचान 56 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है, जो एक सरकारी संस्थान में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे. गणेश की मौत उस समय हुई जब वह रात में सो रहे थे. पुलिस के अनुसार, उनकी गर्दन पर सांप के काटने के निशान पाए गए थे.
पिता की हत्या में बेटा शामिल
शुरुआत में इस मामले को एक सामान्य दुर्घटना माना गया. हालांकि जब बीमा कंपनियों ने जांच के दौरान इस मौत को संदिग्ध बताया, तब पुलिस को भी शक हुआ. जांच में सामने आया कि गणेश ने कुल 11 बीमा पॉलिसी ले रखी थीं, जिनकी कुल राशि करीब 3 करोड़ रुपये थी.
पुलिस को यह भी पता चला कि मौत से कुछ हफ्ते पहले गणेश का एक हादसा हुआ था, जिससे शक और गहरा गया. इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की. जांच में गणेश के बेटे और अन्य आरोपियों के बीच संपर्क के सबूत मिले.
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










