
तमिलनाडु: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश... 18 महिलाएं रेस्क्यू, 4 मैनेजर गिरफ्तार
AajTak
तमिलनाडु के नमक्कल में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर चार स्पा सेंटरों से 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया और चार मैनेजरों को गिरफ्तार किया. ये कार्रवाई अवैध वेश्यावृत्ति रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है. जांच अब भी जारी है.
तमिलनाडु के नमक्कल जिले में शुक्रवार को पुलिस की छापेमारी में स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस कार्रवाई में कुल 18 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के दलदल से मुक्त कराया गया है. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, यह छापेमारी नमक्कल टाउन में की गई. यहां एक साथ कई टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर स्पा और मसाज सेंटरों पर रेड डाली. इस दौरान चार ऐसे प्रतिष्ठानों की पहचान हुई जहां मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. इन चारों संस्थानों के मैनेजरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: Jhansi: स्पा सेंटर में महिलाओं-पुरुषों के बीच मारपीट, अर्धनग्न युवक का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि यह अभियान एक समन्वित प्रयास का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य उन स्थानों पर नकेल कसना है जहां वेलनेस और मसाज सेवाओं के नाम पर अवैध वेश्यावृत्ति का संचालन किया जा रहा है. पुलिस ने इस कार्रवाई को 'सुनियोजित और गुप्त सूचना पर आधारित ऑपरेशन' बताया है.
रेस्क्यू की गई महिलाओं को अब स्थानीय सरकारी विभागों की सहायता से सुरक्षित पुनर्वास केंद्रों में भेजा जा रहा है. यहां उन्हें काउंसलिंग और सहायता प्रदान की जाएगी. पुलिस का कहना है कि इन संस्थानों के पीछे के मुख्य संचालकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







