
तमिलनाडु: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती के साथ लिव इन में रहा, इस्लाम कबूलने के लिए किया प्रताड़ित
AajTak
कोयंबटूर में एक दलित युवती को जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. युवती की आरोप है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा. इसी दौरान उसने इस्लाम कबूलने के लिए प्रताड़ित किया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
कोयंबटूर में एक 21 साल की दलित युवती ने नल्लूर के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दावा किया गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वह एक युवक से मिली थी. इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इस बीच युवक ने उसे जबरन इस्लाम धर्म कबूलने के लिए मजबूर किया.
युवती ने शिकायत में कहा था कि साल 2021 में इमरान हमीफ से उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई. बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई. थोड़े दिनों बाद मुलाकात होने लगी. इसके बाद आरोपी हमीफ उसे थिरुपुर लेकर आया. यहां दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन इस्लाम कबूलने के लिए प्रताड़ित किया.
इंस्टाग्राम पर अपलोड की अश्लील फोटो
युवती ने यह भी कहा था कि इमरान ने उसका फोन ले लिया और अपने इंस्टाग्राम आईडी पर लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान की तस्वीरें अपलोड कर दी. साथ ही इस्लाम न कबूलने पर उसके नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी.
युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी इमरान ने उसके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कई बार उसके साथ जबरदस्ती की. इस दौरान उसने अश्लील तस्वीरें भी क्लिक कर ली.
आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











