
तमिलनाडु: वेल्लोर में तेंदुए का आतंक, 22-वर्षीय लड़की पर अटैक कर ली जान
AajTak
वेल्लोर जिले के दुर्गम गांव में तेंदुए के हमले में 22 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई. घटना के समय वह लकड़ियां इकट्ठा कर रही थी. तेंदुए के हमले से गांव में डर का माहौल है. वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी है.
तमिलनाडु के वेल्लोर में तेंदुए के हमले में एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. मामला गुडियाथम कस्बे से लगभग 30 किलोमीटर दूर एक गांव का है, जहां तेंदुए ने महिला पर घर के पास हमला किया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान एस. अंजलि के रूप में हुई है.
वेल्लोर की जिला कलेक्टर सुब्बुलक्ष्मी ने कहा, "अंजलि की जान तेंदुए के हमले में चली गई. तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी. वन क्षेत्र में रहने वाले आम लोगों के लिए बिना डर के जीवन जीने की व्यवस्था की जाएगी."
यह भी पढ़ें: राजस्थान: घर में घुसा तेंदुआ, पेट डॉग पर कर दिया अटैक, दहशत में आ गए लोग, CCTV में कैद हुई घटना
तेंदुए को पकड़ने के लिए मुहिम तेज
लड़की के माता-पिता किसान हैं और दुर्गम गांव अन्नूप रिजर्व फॉरेस्ट के किनारे पर स्थित है, जो तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश सीमा पर है. बताया जा रहा है कि यह दुखद घटना दोपहर लगभग 3 बजे हुई. जब अंजलि अपने घर से छोटी लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए बाहर गई थी, तभी बताया जा रहा है कि तेंदुए ने उसपर हमला किया.
पहाड़ी क्षेत्र में है दुर्गम गांव

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











