
तमिलनाडु: राजभवन के मेन गेट के पास फेंका गया 'पेट्रोल बम', पुलिस बोली- ये सुरक्षा चूक नहीं
AajTak
पुलिस ने बताया कि राजभवन के दूसरी तरफ सरदार पटेल रोड पर खड़े शख्स ने दोपहर 3 बजे करीब एक बोतल फेंकी. मेन गेट के पास ड्यूटी दे रहे पुलिसवाले ने उसे नोटिस कर लिया. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तब उसने दूसरी बोतल फेंक दी, जो कि राज भवन के मेन गेट के पास गिरी. इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ.
तमिलनाडु में बुधवार को राज भवन (राज्यपाल का निवास) के मेन गेट पर 'पेट्रोल बम' से हमला हो गया. इस हमले में शामिल शख्स को तो पकड़ लिया गया लेकिन इसपर अब राजनीति शुरू हो गई है. विपक्षी दल (AIADMK और बीजेपी) सत्ताधारी DMK को घेर रहे हैं. उनका आरोप है कि राज्य में कानून और व्यवस्था नहीं है. हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं लगी है.
इस घटना पर राजभवन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया है. इसमें लिखा था कि राजभवन के मेन गेट से दो पेट्रोल बम अंदर की तरफ फेंके गए थे. अब राजभवन की तरफ से इसे हमला बताया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि ये सुरक्षा में चूक का मामला बिल्कुल नहीं है. पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि जिस शख्स ने पेट्रोल बम फेंके थे, उसको तब ही पकड़ लिया गया था.
पेट्रोल बम फेंकने वाले की पहचान विनोथ नाम के शख्स के रूप में हुई है. उसपर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने बताया कि राजभवन के दूसरी तरफ सरदार पटेल रोड पर खड़े शख्स ने दोपहर 3 बजे करीब एक बोतल फेंकी. मेन गेट के पास ड्यूटी दे रहे पुलिसवाले ने उसे नोटिस कर लिया. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तब उसने दूसरी बोतल फेंक दी, जो कि राज भवन के मेन गेट के पास गिरी. इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ.
आरोपी पर दर्ज हैं 14 आपराधिक मामले
पुलिस ने बताया कि वहां कोई आग नहीं थी. केवल बाती पर आग लगाई गई थी. बोतल गिरकर टूट गई. आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके पास कुछ और बोतलें थीं, उन्हें जब्त कर लिया गया है. पकड़े गए 42 साल के 'कारुक्का' विनोथ पर 14 आपराधिक मामले हैं और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. वह तेनाम्पेट का निवासी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







