
'तमिलनाडु में सड़कें और शौचालय साफ करते हैं यूपी-बिहार के हिंदी भाषी', DMK नेता दयानिधि मारन का विवादित बयान
AajTak
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दयानिधि मारन द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया. उन्होंने मारन की टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के इंडिया ब्लॉक के नेताओं की आलोचना की और पूछा कि वे चुप क्यों हैं.
डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने हिंदी भाषियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से तमिलनाडु आने वाले हिंदी भाषी निर्माण कार्य करते हैं या सड़कों और शौचालयों की सफाई करते हैं. द्रमुक सांसद की इस विवादित टिप्पणी का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस क्लिप को शेयर करते हुए इंडिया ब्लॉक में शामिल यूपी और बिहार की पार्टियों की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है.
क्लिप में, मारन अंग्रेजी और हिंदी सीखने वाले लोगों की तुलना करते सुने जा सकते हैं. वह कहते हैं अंग्रेजी वाले आईटी कंपनियों में चले जाते हैं, जबकि हिंदी वाले छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं. शहजाद पूनावाला ने अपने पोस्ट में इंडिया ब्लॉक पर देश के लोगों को जाति, भाषा और धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और डीएमके सांसद की इस टिप्पणी के खिलाफ गठबंधन की 'निष्क्रियता' की आलोचना की है. हाल की कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, शहजाद पूनावाला ने कहा, 'इंडिया ब्लॉक का एजेंडा सनातन धर्म का अपमान करना और देश के लोगों को विभाजित करना है'.
बीजेपी ने सपा, जेडीयू, राजद और कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल
भाजपा नेता ने दयानिधि मारन द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया. उन्होंने मारन की टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के इंडिया ब्लॉक के नेताओं की आलोचना की और पूछा कि वे चुप क्यों हैं. शहजाद पूनावाला ने पूछा, 'नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, कांग्रेस, सपा, अखिलेश यादव इस पर कब स्टैंड लेंगे? द्रमुक के एक अन्य सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हिंदी भाषी राज्यों के खिलाफ टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था.' उन्होंने हिंदी भाषी राज्यों को 'गौमूत्र' राज्य कहा था.
शहजाद पूनावाला ने पुरानी घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की भी आलोचना की. 2021 में, उस वर्ष केरल विधानसभा चुनावों से पहले, वायनाड लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जब वह उत्तर प्रदेश में अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, तो 'अलग प्रकार की राजनीति' के आदी थे. 2022 में, प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बचाव किया, जब उन्होंने कहा था कि पंजाबियों को एकजुट होना चाहिए और 'यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों' को राज्य पर शासन नहीं करने देना चाहिए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









