
तमिलनाडु में अमित मालवीय के खिलाफ FIR, उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर किया था पोस्ट
AajTak
पुलिस ने कहा कि उदयनिधि की टिप्पणी को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने और विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, एक शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है. हालांकि, इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.
सनातन धर्म पर तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप में भाजपा के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मालवीय ने हाल में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दावा किया था कि द्रमुक नेता उदयनिधि ने सनातन धर्म का पालन करने वाली 80 प्रतिशत आबादी के ‘‘नरसंहार’’ का आह्वान किया है.
पुलिस ने कहा कि उदयनिधि की टिप्पणी को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने और विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, एक शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है. हालांकि, इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.
दो सितंबर को द्रमुक नेता और राज्य के मंत्री उदयनिधि ने आरोप लगाया कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है इसलिए इसका ‘‘उन्मूलन’’ कर देना चाहिए.
माफी मांगने से इनकार उदयनिधि ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से भी इनकार कर दिया है. उन्होंने बार-बार कहा है कि वह अपनी टिप्पणियों के लिए किसी भी कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं. सनातन धर्म पर की गई इस टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने सफाई भी दी. उन्होंने कहा था, 'मैंने कभी सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के जनसंहार का आह्वान नहीं किया. मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है और मैं बार-बार कहूंगा कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










