
तमिलनाडु पुलिस ने 8 KM कार का पीछा कर 20 लाख की घूस लेने वाला ED का अधिकारी धर दबोचा
AajTak
तमिलनाडु की सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय के अधिकारियों ने ईडी अफसर अंकित तिवारी को गिरफ्तार किया. आरोपी को 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद डिंडीगुल में उसके घर पर छापेमारी की.
तमिलनाडु में एक सरकारी अधिकारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम अंकित तिवारी बताया जा रहा है.
तमिलनाडु पुलिस ने डिंडीगुल-मदुरई हाईवे पर तिवारी की कार का आठ किलोमीटर तक पीछा कर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी को 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद डिंडीगुल में उसके घर पर छापेमारी की.
सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच से पता चलता है कि इस केस में मदुरई और चेन्नई से ईडी के कई अधिकारी शामिल हैं. तिवारी कई लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे करोड़ों की उगाही कर रहा था. इतना ही नहीं वह रिश्वत की इस रकम को अन्य ईडी अधिकारियों में भी बांटता था.
सरकारी कर्मचारी से उगाही कर रहा था
अंकित तिवारी ने 29 अक्टूबर को डिंडीगुल के एक सरकारी कर्मचारी से उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में संपर्क किया था. हालांकि, वह मामला बंद हो चुका था. तिवाीर ने कर्मचारी को बताया कि पीएमओ ने ईडी से इस मामले की जांच दोबारा शुरू करने को कहा है.
उसने कर्मचारी से जांच के लिए 30 अक्टूबर को मदुरई में ईडी के ऑफिस में पेश होने का कहा. जिस दिन वह कर्मचारी ईडी के ऑफिस पहुंचा, उस दिन ईडी के अधिकारी ने मामले में जांच बंद करने के लिए कथित तौर पर कर्मचारी से तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. बाद में तिवारी ने कर्मचारी को बताया कि उसने सीनियर अधिकारियों से बात की है और वे रकम घटाकर 51 लाख करने के लिए तैयार हो गए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











