
तमिलनाडु: 'पुलिस ने पत्थर में फंसा तोड़ा पैर...', पिता ने शव लेने से किया इनकार, पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत पर बवाल
AajTak
तमिलनाडु के शिवगंगा में एक दलित युवक आकाश डेलिसन की पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में युवक का पैर टूट गया था, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, परिवार ने इसे जातिगत भेदभाव और पुलिस की बर्बरता बताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है.
तमिलनाडु स्थित शिवगंगा के मानामदुराई में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक आकाश डेलिसन की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के परिवार ने पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर उनके बेटे की हत्या की और ये सब जातिगत भेदभाव के कारण हुआ. आकाश के पिता कन्नन ने शव लेने से इनकार कर दिया है और न्याय की मांग की है. दरअसल, शिवगंगा जिले की मानामदुराई पुलिस ने शनिवार रात सियोन नगर में दो पक्षों के बीच झड़प हुई, जिसमें जयकुमार और अलागर नामक दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को हथियार लेकर लोगों का पीछा करते हुए दिखाया गया था. इस आधार पर पुलिस ने आकाश डेलिसन और गुना नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, आकाश डेलिसन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में घायल हो गया और उसका पैर टूट गया. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मदुरै के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
पिता ने खारिज की पुलिस की थ्योरी वहीं, बेटे की मौत के बाद आकाश के पिता कन्नन ने पुलिस की थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए इसे हत्या करार दिया है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा दलित बस्ती (कोलोनी) से था, इसलिए पुलिस ने उसे निशाना बनाया. कन्नन का आरोप है कि पुलिस ने आकाश का पैर दो पत्थरों के बीच रखकर जानबूझकर तोड़ा था. उन्होंने सवाल उठाया कि उनका बेटा पुल से क्यों कूदेगा? आकाश ने अपनी मां को बताया था कि पैर तोड़े जाने के बाद उसे नहीं पता कि क्या हुआ। पिता ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, वे शव स्वीकार नहीं करेंगे.
'ये सब जाति की वजह से हुआ' वहीं, आकाश डेलिसन के पिता कन्नन ने अपने बेटे की मौत के लिए पुलिस को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा, 'ये सब पुलिस और जाति की वजह से हुआ है. मैं अपने बेटे का शव स्वीकार नहीं करूंगा. वह मेरा इकलौता बेटा था, अगर उसने कोई अपराध किया होता तो मुझे उसे फांसी दिए जाने से कोई आपत्ति नहीं होती.
'पत्थरों में फंसा कर तोड़े पैर' उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'आकाश ने अपनी मां को बताया कि पुलिस ने उसका पैर दो पत्थरों के बीच रखकर तोड़ दिया, जिसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला. उन्होंने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि उसका पैर क्यों तोड़ा? ये सब इसलिए हुआ, क्योंकि हम दलित बस्ती से हैं. पुलिस ने जानबूझकर ऐसा किया. आकाश के पिता ने पुलिस की पुल से कूदने वाली थ्योरी पर सवाल करते हुए कहा, 'पुल से कूदने की बात सरासर झूठ है. वह पुल से क्यों कूदेगा?'

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






