
तमिलनाडु: तूतीकोरिन में CM पलानीस्वामी को लोगों ने दिखाए काले झंडे, हिरासत में 41 प्रदर्शनकारी
AajTak
सीएम पलानीस्वामी के खिलाफ काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अन्नाद्रमुक के खिलाफ नारे लगाए और शपथ ली कि वे इस सरकार के खिलाफ वोट देंगे.
तमिलनाडु में जहां एक तरफ चुनाव से पहले बयानों का दौर जारी है वहीं दूसरी तरफ तूतीकोरिन के कोविलपट्टी में 41 लोगों को सीएम पलानीस्वामी को काला झंडे दिखाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. ये लोग यहां सरकार की नीतियों से नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी वन्नियार समुदाय के लिए प्रदान किए गए 10.5 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी नाराज थे. प्रदर्शनकारियों ने अन्नाद्रमुक विरोधी नारे लगाए और शपथ ली कि वे सरकार को गिराकर रहेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके समुदाय के सदस्यों को डीएनटी प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएं. तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में मोस्ट बैकवर्ड क्लास (एमबीसी) और डीनोटिफाइड कम्युनिटीज के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण में वन्नियार समुदाय के लिए 10.5 प्रतिशत का आंतरिक आरक्षण प्रदान किया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











