
तमिलनाडु: चुनाव से पहले मिला था दो-दो हजार रुपये का टोकन, दुकान पर कैश कराने गए तो खुली हकीकत
AajTak
चुनाव के बाद नेताओं की ओर से वादे पूरा न करने की शिकायतें करते लोग अक्सर नजर आ जाते हैं. लेकिन तमिलनाडु के कुंभकोणम में कुछ वोटरों को मतदान के एक दिन बाद ही पता चल गया कि उन्हें वोट के बदले दो हजार रुपये या इतनी कीमत का सामान देने के नाम पर झांसा दिया गया. इसके लिए उन्हें बाकायदा टोकन भी दिए गए थे.
चुनाव के बाद नेताओं की ओर से वादे पूरा न करने की शिकायतें करते लोग अक्सर नजर आ जाते हैं. लेकिन तमिलनाडु के कुंभकोणम में कुछ वोटरों को मतदान के एक दिन बाद ही पता चल गया कि उन्हें वोट के बदले दो हजार रुपये या इतनी कीमत का सामान देने के नाम पर झांसा दिया गया. इसके लिए उन्हें बाकायदा टोकन भी दिए गए थे. इसी चक्कर में कुंभकोणम में एक दुकानदार को अपनी दुकान बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. दरअसल, इसकी दुकान पर लोग पर टोकन लाकर या तो 2000 रुपये नकद या इतनी ही रकम का सामान मांग रहे थे. कुंभकोणम के बत्राचरियार रोड पर शेख मोहम्मद की दुकान है, जहां घर की छोटी-मोटी जरूरतों का सामान बेचा जाता है. बुधवार को इस दुकान पर बड़ी संख्या में लोग हाथ में टोकन लेकर आने लगे. इस टोकन पर शेख मोहम्मद की दुकान का नाम और पता प्रिंट हो रखा था. ये लोग शेख मोहम्मद पर दो हजार रुपये या उतने मूल्य का सामान देने के लिए जोर डालने लगे.More Related News













