
तमिलनाडु: कोयम्बटूर में दो महीने बाद वाइन शॉप्स खुलीं तो लोगों ने मनाया जश्न, नारियल फोड़ा, पटाखे छोड़े
AajTak
तमिलनाडु में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा था, लेकिन केस में कमी आने के बाद यहां के कोयम्बटूर जिले में आज से शराब की दुकानें खोलने की छूट दे दी गई. शराब की दुकानें खुलने पर लोगों ने जश्न मनाया.
तमिलनाडु के कोयम्बटूर समेत 11 जिलों में कोरोना लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) और अन्य बंदिशों की वजह से शराब की दुकानें (Liquor Shops) दो महीने से बंद थी. ये दुकानें दोबारा खुली तो कोयम्बटूर शहर में अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां शराब की दुकानों के बाहर कुछ लोग जश्न मनाते दिखाई दिए. नाचते-गाते इन लोगों ने शराब की दुकानों के बाहर बाकायदा नारियल फोड़े. इसके अलावा इन्होंने पटाखे भी छोड़े.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











