
तमिलनाडु: कुडलोर की फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट, 4 की मौत, 20 घायल
AajTak
तमिलनाडु के कुडलोर में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक फैक्ट्री में केमिकल बॉयलर में ब्लास्ट होने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
तमिलनाडु के कुडलोर में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक फैक्ट्री में केमिकल बॉयलर में ब्लास्ट होने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कुडलोर के इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित कीटनाशक बनाने वाली कंपनी में ये हादसा हुआ है. फैक्ट्री के दूसरे फ्लोर पर स्थित बॉयलर में ब्लास्ट हो गया, इनमें से दो लोग आग में झुलसकर मर गए, जबकि बाकी दो लोग धुएं से दम घुटने की वजह से जान गंवा बैठे. शिफ्ट में इस दौरान मौजूद अन्य 20 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीमें यहां पर पहुंची हैं, आग बुझाने और राहत बचाव का काम किया जा रहा है. हादसे के बाद फैक्ट्री के आसपास से लोगों को हटाया गया है, क्योंकि ये एक कैमिकल फैक्ट्री है. ऐसे में ब्लास्ट के बाद फैले धुएं की वजह से लोगों की आंखों में तकलीफ बढ़ने लगी थी.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











